9 मार्च 2013 - 20:30

सऊदी अरब के विभिन्न शहरों में लोगों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए होम मिनिस्टर की बर्खास्तगी की मांग की है।......

सऊदी अरब के विभिन्न शहरों में लोगों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए होम मिनिस्टर की बर्खास्तगी की मांग की है। अल-आलम टीवी रिपोर्ट के अनुसार रियाद, मक्का, मदीना, बुरैदह और क़तीफ़ सहित विभिन्न शहरों में लोगों ने कल जुमे को शाही हुकूमत के खिलाफ विरोध रैलियां निकाल कर राजनीतिक कैदियों की तुरंत रिहाई और होम मिनिस्टर की बर्खास्तगी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सऊदी अरब में जनता पर हिंसा और उन्हें कुचलने के लिए ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की भी मांग की। रियाद के अल-जुल्फ़ी, क़तीफ़ और उनैज़ह में सैकड़ों महिलाओं ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।उल्लेखनीय है कि मानवाधिकार संगठनों का कहना सऊदी अरब में तीस हजार से ज़्यादा राजनीतिक कैदी जेलों में बंद हैं।